Re. No. MP-47–0010301

फरार चल रहे 5 आरोपियों को कुसमी पुलिस ने पकड़ा, न्यायालय में किया पेश

फरार चल रहे 5 आरोपियों को कुसमी पुलिस ने पकड़ा, न्यायालय में किया पेश

कुसमी।
सीधी जिले की कुसमी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव और एसडीओपी कुसमी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान के तहत की गई।

थाना प्रभारी कुसमी अरुणा द्विवेदी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बाद में सभी को मझौली न्यायालय में पेश किया गया।

थाना कुसमी से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी इस प्रकार हैं —

  1. शिवमूर्ति गोस्वामी पिता बाबूलाल गोस्वामी निवासी गोतरा
  2. हुब्बलाल साहू पिता ललुआ साहू निवासी बजवई
  3. कमलेश्वर सिंह पिता राजनारायण सिंह निवासी गोतरा
  4. सहदेव साहू पिता मनबहोर साहू निवासी कमछ
  5. शिवनारायण साहू पिता सहदेव साहू निवासी कमछ

बताया गया कि इन सभी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे।

गिरफ्तारी अभियान में थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी के साथ एएसआई नंद प्रकाश सिंह, प्रधान आरक्षक कमलेश प्रजापति, आरक्षक दिनेश सिंह, दिनकर द्विवेदी और शिवराम बैश की अहम भूमिका रही। कुसमी पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

????सीधी24 न्यूज़ 

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!