एक्शन मोड़ पर कलेक्टर,खाद्य विक्रेता को पद से हटाया, एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश
निरीक्षण में 60 क्विंटल चावल और 15 क्विंटल गेहूं कम मिला
सिंगरौली में कलेक्टर गौरव बैनल ने गुरुवार को शासकीय उचित मूल्य दुकान करौटी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान बंद पाई गई और हितग्राहियों को खाद्यान वितरण नहीं किया जा रहा था। स्टॉक सत्यापन में 60 क्विंटल चावल और 15 क्विंटल गेहूं कम मिलने पर कलेक्टर ने संबंधित खाद्य विक्रेता को तत्काल पद से हटाने और एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र हितग्राहियों को आज ही खाद्यान वितरण सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही उन्होंने खाद्य अधिकारी को सख्त चेतावनी दी कि आगामी त्यौहारों से पूर्व सभी पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत खाद्यान वितरण हो तथा क्षेत्र में कालाबाजारी पर सख्त निगरानी रखी जाए।








