Re. No. MP-47–0010301

आधी रात भड़की भीषण आग, 20 से अधिक फायर ब्रिगेड तैनात; रातभर चला राहत कार्य

आधी रात भड़की भीषण आग, 20 से अधिक फायर ब्रिगेड तैनात; रातभर चला राहत कार्य

रतलाम
थाना दीनदयाल नगर क्षेत्र स्थित हाट की चौकी अंतर्गत वेदव्यास कॉलोनी में सोमवार देर रात करीब 1 बजे एक कबाड़ गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही शहर, नामली और आसपास के क्षेत्रों से 20 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जा सका।

आग की लपटें लगातार बढ़ती रहीं, जिसके चलते राहत कार्य में जुटी टीमों को मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस बल के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी आग रोकने में मदद करते नजर आए। आसपास के घरों और दुकानों को सुरक्षित करने के लिए पुलिस ने एहतियाती कदम उठाए।

गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में 17 अक्टूबर को भी चोपर फैक्ट्री में आगजनी की घटना हुई थी। उस समय प्रशासन ने जांच के साथ औद्योगिक इकाइयों में फायर सेफ्टी की समीक्षा का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद दोबारा आग की गंभीर घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फायर विभाग की टीम आग पर नियंत्रण पाने में जुटी है। देर रात तक आग के कारणों का पता नहीं चल सका था। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और नुकसान का आकलन दिन में किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!