Re. No. MP-47–0010301

गोरा में प्रारंभ हुआ 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ,समापन बेला पर केन्द्रीय महासचिव सौरभ द्विवेदी के विशेष उपस्थिति में निकलेगी नशामुक्ति जन-जागरण पदयात्रा,व होगा समापन

गोरा में प्रारंभ हुआ 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ,समापन बेला पर केन्द्रीय महासचिव सौरभ द्विवेदी के विशेष उपस्थिति में निकलेगी नशामुक्ति जन-जागरण पदयात्रा,व होगा समापन

बिहारी लाल गुप्ता की रिपोर्ट,

सरई। भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा सरई के तत्वावधान में ग्राम गोरा, तहसील सरई में गुरुवार दोपहर 1 बजे से 24 घंटे के अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का भव्य एवं गरिमामय आयोजन विधि-विधान के साथ प्रारंभ हुआ। ग्रामवासियों की आस्था एवं श्रद्धा से ओतप्रोत इस दिव्य अनुष्ठान में क्षेत्र के सैकड़ों भक्तजन सहभागिता निभा रहे हैं। आयोजन स्थल पर सुबह से ही भक्तिमय वातावरण और धार्मिक उत्साह का मनोहारी दृश्य हैं। आयोजकों ने बताया कि अखंड चालीसा पाठ का समापन शुक्रवार को दोपहर 1 बजे विधि-विधान के साथ किया जाएगा। वहीं समाज में नशा उन्मूलन और सकारात्मक जन-जागृति के संकल्प के साथ शुक्रवार को सुबह 10 बजे सरई मार्केट से एक विशाल नशामुक्ति जन-जागरण पदयात्रा निकाली जाएगी। इस पदयात्रा में संगठन के केंद्रीय महासचिव सिद्धाश्रम रत्न सौरभ द्विवेदी (अनूप भैया) विशेष रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अनूप द्विवेदी द्वारा राष्ट्र, धर्म और मानवता की सेवा, सामाजिक कर्तव्यों तथा जनकल्याणकारी चिंतन पर प्रेरक उद्बोधन दिया जाएगा। आयोजकों ने सिंगरौली जिले के समस्त ग्रामवासियों, क्षेत्रवासियों और माता-बहनों से आग्रह किया है कि वे बड़ी संख्या में इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर दिव्य चालीसा पाठ का पुण्य लाभ प्राप्त करें तथा नशामुक्ति के संदेश को समाज में आगे बढ़ाने में सहभागिता निभाएँ। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक शांति का संदेश दे रहा है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में सार्थक पहल के रूप में भी देखा जा रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!