Re. No. MP-47–0010301

सरई मे नशामुक्त समाज निर्माण के लक्ष्य को लेकर भगवती मानव कल्याण संगठन के केन्द्रीय महासचिव सौरभ द्विवेदी जी की विशेष उपस्थिति मे हजारों लोगों ने किया नशामुक्त पदयात्रा

सरई मे नशामुक्त समाज निर्माण के लक्ष्य को लेकर भगवती मानव कल्याण संगठन के केन्द्रीय महासचिव सौरभ द्विवेदी जी की विशेष उपस्थिति मे हजारों लोगों ने किया नशामुक्त पदयात्रा

🖊️बिहारी लाल गुप्ता की रिपोर्ट

सरई। नशामुक्ति जीवन अपनाओं जीवन अपना सफल बनाओं, गुरूवर जी का हैं नशामुक्त हो सारा देश,“हम नहीं रुकेंगे, नशामुक्त देश करेंगे” जैसे प्रेरक नारों की गुंजन से शुक्रवार को संपूर्ण सरई क्षेत्र गुंजायमान हो उठा, जब भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वावधान में विशाल नशामुक्ति सद्भावना पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस जनजागरण अभियान का नेतृत्व संगठन के केन्द्रीय महासचिव सौरभ द्विवेदी (अनूप भैया) ने किया, जिनकी विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया। पदयात्रा में सिंगरौली जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों लोगों ने भाग लिया। दंड–ध्वज, तख्तियों पर लिखे नशामुक्ति संदेश और संगठित कदमों की ध्वनि ने इसे एक अद्भुत सामाजिक चेतना अभियान का रूप प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि प्रतिभागियों में लगभग 50 प्रतिशत संख्या महिलाओं की थी, जिन्होंने समाज को नशामुक्त बनाने के संकल्प को सशक्त स्वर दिया। मार्गभर उत्साहित नागरिकों ने पुष्पवर्षा व जलपान के माध्यम से पदयात्रियों का स्वागत किया। पदयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई जन-जागरूकता का संदेश देती आगे बढ़ी। इस अवसर पर महासचिव सौरभ द्विवेदी ने कहा कि नशा समाज, परिवार और राष्ट्र की उन्नति में सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश को नशामुक्त बनाना ही संगठन का परम लक्ष्य है और इसके लिए जन-सहभागिता अनिवार्य है। उन्होंने सरकार से अवैध शराब तथा तमाम नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा कि जब तक देश नशे से मुक्त नहीं होगा, तब तक वास्तविक विकास का मार्ग प्रशस्त नहीं हो सकेगा। नशामुक्त समाज की स्थापना का यह दृढ़ संकल्प सरई में सामाजिक चेतना का नया अध्याय लिखता प्रतीत हुआ। इस दौरान सरई पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उपस्थित रही।

Leave a Comment

error: Content is protected !!