भक्ति और आस्था का महासंगम: गोरा गांव में केंद्रीय महासचिव सौरभ द्विवेदी जी के मौजूदगी में जिला स्तरीय 24 घंटे का श्री दुर्गा चालीसा अखंड पाठ हुआ संपन्न
बिहारी लाल गुप्ता की रिपोर्ट
सरई। धर्म सम्राट युग चेतना पुरुष परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में भगवती मानव कल्याण संगठन सिंगरौली के सरई तहसील अंतगर्त आयोजित ग्राम गोरा मे जिला स्तरीय 24 घंटे क अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन किया गया इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ गुरुवार 1 बजे दिन प्रारंभ होकर शुक्रवार को 1 बजे दिन समापन हुआ। कार्यक्रम के पूर्व सरई बाजार में नशामुक्त पदयात्रा निकाली गई,चलीसा पाठ कार्यक्रम में उपस्थित भगवती मानव कल्याण संगठन की केंद्रीय महासचिव सौरव द्विवेदी जी ने कहा की वर्तमान का समाज चेतना और शक्ति से शून्य होता जा रहा है, आज अधिकांश परिवार आलस और जड़ता से ग्रसित है अपनी समस्याओं को लेकर तनाव ग्रस्त है, युवा नशे के दलदल में फंसते जा रहे। लेकिन वर्तमान के भी विषम परिस्थितियों को देखते हुए धर्म सम्राट की चेतना परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने अपने आप को तपस्या में रत रहकर समाज को शक्ति की आराधना का ज्ञान दिया है। इस कलयुग की बराबर वातावरण में माता आदि शक्ति जगत जननी जगदंबा के माता महेश मर्दानी स्वरूप की आराधना से ही मानवता का कल्याण हो सकता है जब तक मानव में शक्ति का संचार नहीं होगा तब तक उसका कल्याण नहीं हो सकता है। आज जन-जन में मां की चेतना को जगाने के लिए भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा इस तरह के अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन किया जाता है जिससे आपके छोटे-छोटे बच्चों में चेतना का संचार होता है और वह संस्कारवान होकर देश का कल्याण करने वाले बनते हैं।
*वर्तमान की सरकारे नशे का व्यवसाय कर बनी मानवता की दुश्मन*
आज बच्चे घर से निकलते हैं और माता-पिता चिंतित रहते हैं बच्चे घर से निकलते ही गुटखा पान तंबाकू गांजे के नशे में लिप्त हो जाते हैं आज जिस तरह से मध्य प्रदेश की तस्वीर सामने आ रही है कि स्कूल जाती बच्चियों भी शराब के ठेकों में जाकर शराब खरीदती और पीती नजर आ रही है, सोचिए कहां जा रहा हमारा समाज लेकिन आज के लोगों को यह लगता है की नशा तो दूसरे का बच्चा कर रहा है हमसे क्या मतलब इसी तरह एक-एक परिवारों के बच्चे नशे के दलदल में फंसते जा रहे हैं। कई नशे के कारण सड़क दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं तो कई अपने पत्नी बच्चों और माता-पिता को मौत के घाट उतार रहे हैं लेकिन इस निर्मम सरकार को तो टैक्स चाहिए। जन्म दर जन्म इस नशे से बच्चे कमजोर और विकलांग होते जा रहे हैं देश के युवा जब अपाहिज और कमजोर होंगे तो कैसे स्वयं और देश का कल्याण कर सकेंगे?
अगर अपने बच्चों को नशेड़ी और विकलांगता बचाना है तो धर्म सम्राट की चेतना पर परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज द्वारा बताए हुए नित्य साधना क्रम को अवश्य जीवन में पालन करें। सूर्योदय से पहले उठे मां की भक्ति आराधना करके मां का आशीर्वाद लेकर अपने जीवन के संपूर्ण कार्य को संचालित करें फिर देखिए आपके जीवन में एक अलौकिक चेतना का संचार होगा। सौरभ द्विवेदी जी ने कहा कि यहां से पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम की दूरी मात्र 3 घंटे की है जहां पर विश्व को चेतना को प्रदान करने के लिए 15 अप्रैल 1997 से अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ की स्थापना की गई है अगर आपके परिवार और रिश्तेदार कोई भी नशा करते हैं तो आगामी 22 और 23 जनवरी को स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित शक्ति चेतना जन जागरण शिविर में उपस्थित होकर नशेमास से मुक्त चरित्रवान चेतनावन जीवन प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था जहाँ हजारों की संख्या में माँ के भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।








