Re. No. MP-47–0010301

सीधी:बाणसागर नहर से मिले शव की हुई पहचान, किशोरी लाल बंसल निकले मृतक

सीधी:बाणसागर नहर से मिले शव की हुई पहचान, किशोरी लाल बंसल (45) निकले मृतक

सीधी।
सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कपुरी बेदलियान में सोमवार शाम बाणसागर नहर से मिले शव की पहचान किशोरी लाल बंसल (45) के रूप में हुई है। किशोरी लाल रविवार रात से लापता थे, जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सोमवार को रामपुर नैकिन थाने में दर्ज कराई गई थी।

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 4 बजे नहर के पास पशु चराने गए ग्रामीणों ने पानी में एक शव तैरता हुआ देखा। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

ग्रामीण लवकुश गुप्ता एवं उनके साथियों ने नहर में लगभग 12 फीट से अधिक गहरे पानी और तेज बहाव के बावजूद साहस दिखाते हुए शव को बाहर निकाला। इसके बाद डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर चुरहट थाना प्रभारी दीपक सिंह बघेला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक किशोरी लाल रविवार रात से लापता थे और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि जिस नहर में शव मिला है वह सिहावल की ओर जाती है और बाणसागर नहर के नाम से जानी जाती है। पुलिस द्वारा मौत के कारणों की गहन जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!