Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news:जिले में सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पदों हेतु विकासखण्डवार रोजगार मेला आयोजित

Sidhi24news:जिले में सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पदों हेतु विकासखण्डवार रोजगार मेला आयोजित

सीधी 06 जनवरी मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अतिरिक्त मिशन संचालक जिला सीधी शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने जानकारी दी है कि बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश डेदृराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय सीधी के माध्यम से पीएसएफ सर्विस ट्रेनिंग एकेडमी छतरपुर द्वारा विकासखण्डवार एवं पंचायतवार रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान पद हेतु न्यूनतम योग्यता 8वीं उत्तीर्ण अथवा अनुत्तीर्ण, न्यूनतम लंबाई 175 से.मी. एवं आयु सीमा 20 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं सुपरवाइजर पद के लिए स्नातक उत्तीर्ण, एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट, न्यूनतम लंबाई 172 से.मी. तथा आयु सीमा 30 से 40 वर्ष निर्धारित है।

  रोजगार मेला जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के जनपद परिसर में 07 जनवरी 2026 को, जनपद पंचायत सिहावल के जनपद परिसर में 08 जनवरी 2026 को, जनपद पंचायत मझौली के जनपद परिसर में 09 जनवरी 2026 को तथा जनपद पंचायत सीधी के जनपद परिसर में 10 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। सभी रोजगार मेले प्रातः 11 बजे से सायं 05 बजे तक आयोजित होंगे।

 उन्होंने समस्त विकासखण्ड प्रबंधकों, मध्यप्रदेश डेदृराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को निर्देशित किया है कि अपने-अपने कार्य क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत एवं ग्राम स्तर पर रोजगार मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए आयोजन स्थल उपलब्ध कराएं तथा आवश्यक सहयोग प्रदान करें।

 अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी के मोबाइल नंबर 9981808847, 9174995167 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!