Re. No. MP-47–0010301

airplane crash:पांच की मौत

महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री अजित पवार की दर्दनाक मौत, 5 लोगों की गई जान

मुंबई/बारामती- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार का बुधवार सुबह विमान दुर्घटना में निधन हो गया। पुणे जिले के बारामती एयरस्ट्रिप पर लैंडिंग के दौरान उनका छोटा चार्टर विमान खेत में क्रैश हो गया। इस भीषण हादसे में विमान में सवार पांचों लोगों की मौत हो गई।

प्रचार यात्रा के दौरान हुई घटना
अजित पवार जिला परिषद चुनाव के प्रचार के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे। सुबह 8:45 बजे मुंबई से उड़ी फ्लाइट लगभग एक घंटे बाद लैंडिंग के प्रयास में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चश्मदीदों के अनुसार, विमान रनवे के पास खेत में गिरते ही आग लग गई और घने धुएं का गुबार उठने लगा। उन्हें 9:30 बजे एक जनसभा संबोधित करनी थी।

https://www.facebook.com/share/v/1EHDLQumCT/

विमान में कौन-कौन सवार थे?
हादसे का शिकार हुए विमान में अजित पवार के अलावा उनका पीएसओ (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर), एक अटेंडेंट और दो क्रू मेंबर सवार थे। डीजीसीए (DGCA) की प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ। विमान जलकर खाक हो गया और कोई भी जीवित नहीं बचा।

मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव दल तुरंत पहुँचे, लेकिन ज्यादा देर बाद शव बरामद किए गए। राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। जांच जारी है।

https://sidhi24news.in/archives/28398

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!