Re. No. MP-47–0010301

Mp news:पुतला दहन में झुलसे कानून के रखवाले

पुतला दहन के दौरान ट्रैफिक टीआई झुलसे, वीडियो के आधार पर केस दर्ज

मैहर-मैहर में शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पुतला दहन के समय आग भड़कने से ट्रैफिक टीआई विक्रम सिंह पाठक गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।https://www.facebook.com/share/v/1DaoJwYYdp/

जानकारी के अनुसार यह प्रदर्शन प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ किया जा रहा था। आरोप है कि उन्होंने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेश घई के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन की पूर्व अनुमति ली गई थी।

आग भड़कने से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुतला दहन के दौरान टीआई विक्रम सिंह पाठक स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान आग अचानक तेज हो गई और वे उसकी चपेट में आ गए। उनकी वर्दी में आग लग गई, जिसे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बुझाया। हादसे में उनकी कमर, पीठ, जांघ और हाथ बुरी तरह झुलस गए। चिकित्सकों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया है। आवश्यकता पड़ने पर जिला अस्पताल या जबलपुर रेफर किए जाने की संभावना भी जताई गई है।

प्रशासन ने जताई चिंता

मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग अत्यंत खतरनाक है और इससे आम लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है। उन्होंने बताया कि वीडियो फुटेज और गवाहों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।https://sidhi24news.in/archives/28541

वहीं कलेक्टर रानी बाटड़ ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। जो भी जिम्मेदार पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हादसे के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

Accident:रीवा जा रही यात्री बस पलटी

Leave a Comment

error: Content is protected !!