Re. No. MP-47–0010301

Sidhi news:जमोड़ी पुलिस ने पकड़ी अवैध कफ सिरप…

जमोड़ी पुलिस की बड़ी कार्यवाही : नशीली कफ सिरप बेचते आरोपी गिरफ्तार, 50 शीशी ऑनरेक्स सिरप जप्त

अंधियारखोह गांव में झाड़ियों में छिपाकर बेच रहा था अवैध कफ सिरप, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

सीधीनशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत Madhya Pradesh Police की जमोड़ी थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने अवैध रूप से नशीली कफ सिरप का विक्रय कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 शीशी प्रतिबंधित सिरप बरामद की है।https://share.google/kXmNlX69sVqhkAjLP

थाना जमोड़ी प्रभारी उप निरीक्षक Divya Prakash Tripathi के नेतृत्व में पुलिस टीम को 15 मार्च 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अंधियारखोह निवासी बृजेश उर्फ पुजेरी साकेत अपने घर के बाहर झाड़ियों में नशीली कफ सिरप छिपाकर बेचने की फिराक में है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई शुरू की।

झाड़ियों में छिपाकर रखी थी नशीली सिरप

तलाशी के दौरान आरोपी के घर के पास झाड़ियों से एक लाल रंग की बोरी बरामद हुई, जिसमें 50 शीशी ऑनरेक्स (Onerex) कफ सिरप मिली। जब पुलिस ने आरोपी से इस संबंध में वैध दस्तावेज मांगे तो वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। बरामद सिरप की अनुमानित कीमत लगभग 15 हजार रुपये बताई जा रही है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध NDPS Act की धारा 8, 21, 22 एवं 5/13 ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, सउनि गोविंद लाल, प्र.आर. रामखेलावन, प्र.आर. कुशुम, आरक्षक सतीश तिवारी, आरक्षक अंकित सिंह एवं आरक्षक अभिषेक की सराहनीय भूमिका रही।https://sidhi24news.in/archives/28573

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!