Re. No. MP-47–0010301

जन चौपाल में अनुपस्थित पटवारी निलंबित

जन चौपाल में अनुपस्थित पटवारी निलंबित, विभिन्न मामलों में जांच एवं कार्रवाई के निर्देश

सीधी 22 अप्रैल 2026 जिले में आयोजित कृषि एवं जन चौपाल कार्यक्रम के दौरान लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक निर्देश जारी किए गए।https://sidhi24news.in/archives/28741

तहसील बहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर हल्का पटवारी समरदह अलका त्रिपाठी को निलंबित करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कार्यों में पारदर्शिता का अभाव पाए जाने पर संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव एवं रोजगार सहायक के विरुद्ध जांच कर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

चौपाल के दौरान प्राप्त शिकायतों के आधार पर हैंडपंप पर कब्जा किए जाने के मामले में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। वहीं, सुन्दरलाल रैदास (आरएईओ) एवं उपयंत्री एमपीईबी को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा एक दिन का वेतन काटने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इसके अतिरिक्त, उचित मूल्य दुकान पोड़ी के सेल्समैन मुकेश सिंह के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच हेतु प्रकरण कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को सौंपा गया है।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि कृषि एवं जन चौपाल शासन की महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन एवं किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी-कर्मचारी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करें तथा पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करें। लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।https://www.facebook.com/share/p/1AsLZnNg5n/

Leave a Comment

error: Content is protected !!