Re. No. MP-47–0010301

सीधी जिले के जमोड़ी थाना पुलिस की कार्यवाही…

सीधी जिले के जमोड़ी थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए बोलेरो वाहन से 25 पेटी अवैध बीयर जब्त की। आरोपी को गिरफ्तार

सीधी जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जमोड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक बोलेरो वाहन से 25 पेटी अवैध बीयर जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 75 हजार रुपये मूल्य की बीयर एवं लगभग 5 लाख रुपये कीमत का बोलेरो वाहन जब्त किया है।https://sidhi24news.in/archives/29278

बतादें की प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 09 मई 2026 को थाना जमोड़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रीवा-सीधी मार्ग से एक बोलेरो वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर रामपुर नैकिन की ओर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिव्यप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई और रीवा-सीधी रोड NH-39 पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया।

वाहन क्रमांक MP 18 T 5550 की तलाशी लेने पर उसमें 25 पेटी स्टॉक बीयर रखी मिली। पुलिस द्वारा जांच करने पर कुल लगभग 195 लीटर बीयर बरामद की गई। मौके पर मौजूद चालक अवनीश सिंह पिता सुरेंद्र सिंह बघेल निवासी कंधवार थाना रामपुर नैकिन को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध शराब सहित बोलेरो वाहन जब्त कर थाना जमोड़ी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।https://www.facebook.com/share/p/1Euc3vvRo3/

#SidhiNews #JamodiPolice #IllegalLiquor #MPNews #SidhiPolice #BreakingNews

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!