Re. No. MP-47–0010301

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के 42 जिलों में लू का अलर्ट, नौगांव में तापमान 46.8 डिग्री

MP में भीषण गर्मी का कहर, 42 जिलों में लू का अलर्ट जारी

टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में रेड अलर्ट, नौगांव में पारा 46.8 डिग्री पहुंचा

भोपाल। मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 42 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि ग्वालियर-चंबल समेत 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।https://sidhi24news.in/archives/29648

प्रदेश के कई शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। छतरपुर जिले का नौगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं खजुराहो में 46.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार नौतपा की शुरुआत 25 मई से होगी, लेकिन उससे पहले ही प्रदेश में तेज गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है।

इन शहरों में 44 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

नौगांव – 46.8°C

खजुराहो – 46.4°C

टीकमगढ़ – 44.5°C

सतना – 44.5°C

दतिया – 44.4°C

नरसिंहपुर – 44.2°C

दमोह – 44.2°C

सागर – 44°C

राजगढ़ – 44°C

प्रदेश के बड़े शहरों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। जबलपुर में तापमान 44 डिग्री, ग्वालियर में 43.7 डिग्री और भोपाल में 42.2 डिग्री दर्ज किया गया।

इन जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में अत्यधिक गर्मी और तेज लू को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, राजगढ़, विदिशा, सागर, दमोह, कटनी, उमरिया, मैहर, सतना, मऊगंज और रीवा समेत 21 जिलों में तेज लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

लोगों को दी गई सावधानी बरतने की सलाह

स्वास्थ्य विभाग और मौसम विभाग ने लोगों को धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सिर ढंककर बाहर निकलने की सलाह दी है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0EUJ9hszGaT84JhAM21BUB9vjmKBBrKwaiBNkqEfAZvoFj34kXQ8y2BroUGrHhFUql&id=61553771941900&mibextid=ZbWKwL

Leave a Comment

You May Like This

error: Content is protected !!