Re. No. MP-47–0010301

फंदे में मिला लापता श्रमिक का शव

पावर प्लांट में फंदे में मिला लापता श्रमिक का श

ड्यूटी के दौरान हुआ था लापता, प्लांट परिसर में फंदे से लटका मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

सिंगरौली। जिले के रिलायंस सासन पावर प्लांट से लापता हुए श्रमिक का शव प्लांट परिसर में फंदे से लटका मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान खमरिया निवासी जगदीश साकेत के रूप में हुई है, जो शनिवार सुबह ड्यूटी पर गए थे और इसके बाद से लापता थे।

जानकारी के अनुसार, जगदीश साकेत के अचानक लापता होने के बाद परिजन और सहकर्मी लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। रविवार को उनका शव प्लांट परिसर में फंदे से लटका हुआ मिलने की सूचना मिली। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।

परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि कंपनी इस मामले को दबाने और इसे आत्महत्या का स्वरूप देने का प्रयास कर रही है। हालांकि, इन आरोपों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही कंपनी की ओर से इस संबंध में कोई बयान जारी किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को ही रिलायंस सासन पावर प्लांट से एक श्रमिक के लापता होने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद से परिजन और सहकर्मी उसकी तलाश में जुटे हुए थे। अब शव मिलने के बाद पूरे मामले ने गंभीर रूप ले लिया है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।https://sidhi24news.in/archives/30208

Leave a Comment

error: Content is protected !!