Re. No. MP-47–0010301

सांसद,विधायक ने वितरित किए हितलाभ

मुख्यमंत्री जन विश्वास एवं सेवा संकल्प अभियान के शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का संबल
——
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं विधायक रीती पाठक ने वितरित किए विभिन्न योजनाओं के हितलाभ

मुख्यमंत्री जन विश्वास एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर का आयोजन मानस भवन सीधी में किया गया। कार्यक्रम में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं विधायक रीती पाठक की उपस्थिति में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए। शिविर का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना रहा।

https://www.facebook.com/share/v/1ButYCGhUX/

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना और आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकास और जनकल्याण के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिविरों के माध्यम से आमजन तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाना और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करना ही जन विश्वास को मजबूत करने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है।

सांसद ने बताया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 7 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान संचालित किया जा रहा है, जो 8 जनवरी तक चलेगा। इसी क्रम में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान भी संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर संपर्क एवं शिविर आयोजित किए जाएं। रेल, सड़क, शिक्षा, आवास, रोजगार और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के साथ प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना जैसी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि सेवा का भाव केवल अभियान तक सीमित न रहकर अधिकारियों-कर्मचारियों की नियमित कार्यप्रणाली का हिस्सा बनना चाहिए।

विधायक रीती पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकास के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी जरूरतों को पूरा करना सुशासन की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री जन विश्वास एवं सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं तभी सार्थक होती हैं, जब उनका लाभ पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचे। उन्होंने वार्ड स्तर पर शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने तथा पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं और आयुष्मान योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक करने की बात कही। उन्होंने कहा कि विकसित भारत@2047 की परिकल्पना को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है और शासन-प्रशासन इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को मिला लाभ

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर में लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, आर्थिक सहायता राशि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना तथा मुख्यमंत्री संबल योजना के अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए। टीबी मरीजों को फल बास्केट भी प्रदान किए गए।

विभागीय स्टॉलों के माध्यम से दी गई योजनाओं की जानकारी

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्टॉलों का निरीक्षण कर नागरिकों को उपलब्ध योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जबकि पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने उपस्थित जनों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागिता का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पार्षद बाबूलाल कुशवाहा, समाजसेवी डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, विश्वबंधुधर द्विवेदी, पंकज पाण्डेय, पुष्पराज सिंह, अमित प्रधान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी, अनुविभागीय अधिकारी गोपद बनास प्रिया पाठक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चंदूलाल पनिका सहित अधिकारी- कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

https://sidhi24news.in/archives/30564

दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

Advertisement

1 thought on “सांसद,विधायक ने वितरित किए हितलाभ”

Leave a Comment

error: Content is protected !!