Re. No. MP-47–0010301

सीधी: रेलवे लाइन के रास्ते से 44 अवैध अतिक्रमण हटाए, 56 मकान चिन्हित

सीधी: रेलवे लाइन के रास्ते से 44 अवैध अतिक्रमण हटाए, 56 मकान चिन्हित

सीधी। जिले की तहसील बहरी अंतर्गत ग्राम चंदवाही में रेलवे लाइन के प्रस्तावित मार्ग पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की। उपखंड अधिकारी सिहावल राकेश शुक्ला के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान रेलवे लाइन के रास्ते में बनाए गए 44 छोटे मकानों को हटाया गया।
प्रशासन के अनुसार ग्राम चंदवाही में रेलवे लाइन के प्रस्तावित मार्ग के लिए चिन्हित भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अनधिकृत रूप से छोटे-छोटे मकान बनाए गए थे। इन अतिक्रमणों को हटाने के लिए प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई।

56 अतिक्रमण किए गए थे चिन्हित

प्रशासन ने रेलवे लाइन के प्रस्तावित मार्ग में कुल 56 मकानों को अतिक्रमण के रूप में चिन्हित किया था। इनमें से 44 अतिक्रमणों को कार्रवाई के दौरान हटाया गया। शेष चिन्हित अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई भी आगे जारी रहने की बात प्रशासन की ओर से कही गई है।

https://www.facebook.com/share/v/1Hhr2XPUnr/
प्रशासन, पुलिस और रेलवे की टीम रही मौजूद
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान प्रशासन, राजस्व, पुलिस और रेलवे विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। टीम ने चिन्हित स्थानों पर बनाए गए मकानों को हटाने की कार्रवाई नियमानुसार की।

रेलवे विभाग को सौंपी जाएगी भूमि

कार्रवाई के बाद अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि को रेलवे विभाग को आगामी आवश्यक कार्रवाई के लिए सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रशासन ने कहा है कि रेलवे लाइन के प्रस्तावित मार्ग में शेष चिन्हित अतिक्रमणों को भी नियमानुसार हटाया जाएगा।https://sidhi24news.in/archives/30587

Advertisement

1 thought on “सीधी: रेलवे लाइन के रास्ते से 44 अवैध अतिक्रमण हटाए, 56 मकान चिन्हित”

Leave a Comment

error: Content is protected !!