छह फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 11 हजार रुपये का इनाम घोषित
सीधी, 22 सितंबर 2026। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने जिले के छह फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वालों के लिए कुल 11 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
पुलिस के अनुसार बिशन कोल, पिता शिवनाथ कोल, निवासी ममदर, थाना रामपुर नैकिन की गिरफ्तारी पर 3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वहीं हनुमान साकेत, पिता महेश साकेत, निवासी भितरी डाडी टोला और सुरेन्द्र द्विवेदी, पिता हीरालाल द्विवेदी, निवासी चोरगड़ी, थाना रामपुर नैकिन की गिरफ्तारी पर 2-2 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।
https://www.facebook.com/share/v/14t7DxExka9/
इसी तरह शेखर उर्फ अभिषेक, पिता जगदीश पटेल, निवासी दुआरी, थाना गुढ़, जिला रीवा की गिरफ्तारी पर 2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। जबकि शिवमूरत उपाध्याय उर्फ सुदामा, पिता रोहिणी प्रसाद उपाध्याय, निवासी नरगी, थाना मड़वास तथा अनिकेत पाण्डेय, पिता आशुतोष पाण्डेय, निवासी शंकरपुर/रघुनाथपुर, थाना रामपुर नैकिन की गिरफ्तारी पर 1-1 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जो व्यक्ति फरार आरोपियों के संबंध में ऐसी सूचना देगा, जिसके आधार पर उनकी गिरफ्तारी संभव हो सके, अथवा आरोपियों को गिरफ्तार कराने में सहयोग करेगा, उसे निर्धारित इनाम राशि प्रदान की जाएगी।
आरोपियों के संबंध में जानकारी में दी जा सकती है।
https://sidhi24news.in/archives/30597
बेंगलुरु में निवेशकों से संवाद करेंगे CM मोहन, ग्वालियर टेलीकॉम जोन पर होगी चर्चा









1 thought on “फरार आरोपियों पर 11 हजार का ईनाम”