Re. No. MP-47–0010301

Sidhicrime:खेत में मिला मानव भ्रूण

‘मां, मेरा क्या कसूर…’ सीधी में इंसानियत शर्मसार, गांधी विद्यालय के पीछे खेत में मिला 5 माह का भ्रूण, इलाके में मची सनसनी

सीधी।
मध्य प्रदेश के सीधी जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 अंतर्गत गांधी विद्यालय के पीछे आनंद सिंह के खेत में लगभग पांच माह का मानव भ्रूण मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए।

घटनास्थल पर उमड़ी भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेत में भ्रूण देखे जाने की खबर आग की तरह फैल गई। आसपास के साथ-साथ दूर-दराज के लोग भी मौके पर पहुंचने लगे, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 और कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया। भ्रूण को कपड़े से ढककर सुरक्षित किया गया।

एफएसएल टीम को किया गया सूचित

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को भी सूचना दी गई है, ताकि वैज्ञानिक तरीके से जांच कर सच्चाई सामने लाई जा सके। भ्रूण को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पूर्व नपा उपाध्यक्ष विक्रम सिंह का बयान

जमीन मालिक के पुत्र एवं पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 9:30 बजे लोगों से इस घटना की सूचना मिली थी।
सूचना मिलने के बाद वे स्वयं मौके पर पहुंचे, जहां खेत में भ्रूण पड़ा हुआ था। उन्होंने इसे बेहद संवेदनशील और दुखद घटना बताया और कहा कि यह पता लगाना बेहद जरूरी है कि भ्रूण किसका है और यहां किस परिस्थिति में पहुंचा।

https://www.facebook.com/share/v/17vQqgGjY8/

पुलिस का बयान

कोतवाली थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि खेत में भ्रूण मिलने की सूचना सही है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर सभी आवश्यक कार्रवाई कर रही है। भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है और हर पहलू से मामले की जांच की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में दहशत और सवाल

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एक मासूम की जिंदगी इस तरह कैसे खत्म कर दी गई। यह मामला न केवल कानून व्यवस्था बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

https://sidhi24news.in/archives/28307

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!