Re. No. MP-47–0010301

युवक ने बेरहमी से ली कुत्ते के बच्चे की जान, सिंधिया ने शिवराज को किया…. 

युवक ने बेरहमी से ली कुत्ते के बच्चे की जान, सिंधिया ने शिवराज को किया…. 

गुना_शहर में एक बेजुबान के साथ युवक द्वारा क्रूरता का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सड़क किनारे बैठे एक युवक ने एक मासूम कुत्ते के बच्चे को सिर्फ इसलिए उठाकर बेहरमी से सड़क पर पटक दिया और पैर से कुचलकर मार डाला, क्योंकि वह बेजुबान कूं-कूं करते हुए उसके पास आ गया था। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला लोगों के संज्ञान में आया। इंटरनेट मीडिया पर जब यह वीडियो केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देखा तो वह विचलित हो गए और और उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर सीएम शिवराज को टैग करते हुए लिखा कि यह भयावह और परेशान करने वाला है। इस पर प्रतिक्रिया देते शिवराज ने लिखा कि जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उसे नतीजा भुगतना होगा। इस मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, गुना में कुत्ते के बच्चे को बेरहमी से मारने के वायरल वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि हाट रोड पर सड़क किनारे एक युवक चबूतरे पर बैठकर कुछ खा रहा है. इस बीच उसके पास दो छोटे पिल्ले पहुंचते हैं, जिनमें से एक को युवक उठाकर बेरहमी से सड़क पर फेंकता है और फिर अपने पैरों से कुचलकर उसकी जान ले लेता है. इस घटना में पिल्ले की मौके पर ही मौत हो जाती है।
इस बीच जब वहां कुछ लोग पहुंचे और उन्होंने इस घटना पर नाराजगी जताई, तो युवक वहां से भाग गया. इधर घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है. लोगों का कहना है कि उसकी पहचान तो नहीं हुई है, लेकिन युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है. लोगों का कहना है कि यदि वह युवक वाकई मानसिक विक्षिप्त है, तो उसे खुला नहीं छोड़ा जाना चाहिए. उसका इलाज कराना चाहिए. ऐसी हालत में वह कई और गंभीर घटना को अंजाम दे सकता है.

सिंधिया ने की कार्रवाई की मांग, सीएम ने दिया यह जवाब

यह मामला संज्ञान में आने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा- यह भयावह और परेशान करने वाला है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस बर्बरता के लिए उस व्यक्ति को दंडित किया जाना चाहिए। इसके साथ उन्होंने सीएम शिवराज को टैग किया। इसके जवाब में सीएम शिवराज ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि भयावह घटना से बेहद परेशान हूं। न्याय सुनिश्चित करने के लिए त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी। बर्बरता के ऐसे कृत्य निश्चित ही निंदनीय हैं और जिम्मेदार व्यक्ति को परिणाम भुगतने होंगे।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!