युवक ने बेरहमी से ली कुत्ते के बच्चे की जान, सिंधिया ने शिवराज को किया….
गुना_शहर में एक बेजुबान के साथ युवक द्वारा क्रूरता का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सड़क किनारे बैठे एक युवक ने एक मासूम कुत्ते के बच्चे को सिर्फ इसलिए उठाकर बेहरमी से सड़क पर पटक दिया और पैर से कुचलकर मार डाला, क्योंकि वह बेजुबान कूं-कूं करते हुए उसके पास आ गया था। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला लोगों के संज्ञान में आया। इंटरनेट मीडिया पर जब यह वीडियो केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देखा तो वह विचलित हो गए और और उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर सीएम शिवराज को टैग करते हुए लिखा कि यह भयावह और परेशान करने वाला है। इस पर प्रतिक्रिया देते शिवराज ने लिखा कि जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उसे नतीजा भुगतना होगा। इस मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
सिंधिया ने की कार्रवाई की मांग, सीएम ने दिया यह जवाब
This is horrifying and disturbing. There is no doubt that the man should be penalised for this barbarism. @ChouhanShivraj Ji, may please see.
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) December 10, 2023
यह मामला संज्ञान में आने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा- यह भयावह और परेशान करने वाला है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस बर्बरता के लिए उस व्यक्ति को दंडित किया जाना चाहिए। इसके साथ उन्होंने सीएम शिवराज को टैग किया। इसके जवाब में सीएम शिवराज ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि भयावह घटना से बेहद परेशान हूं। न्याय सुनिश्चित करने के लिए त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी। बर्बरता के ऐसे कृत्य निश्चित ही निंदनीय हैं और जिम्मेदार व्यक्ति को परिणाम भुगतने होंगे।
गुना जिले से सामने आई पशु क्रूरता की घटना हृदय विदारक है। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
बर्बरता के ऐसे सभी कृत्य अक्षम्य हैं, इस अपराध के लिए आरोपी पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 10, 2023









