Re. No. MP-47–0010301

हादसे का शिकार हुईं बारातियों की कार दूल्हा दुल्हन घायल, तीन की मौत

हादसे का शिकार हुईं बारातियों की कार दूल्हा दुल्हन घायल, तीन की मौत

सिवनी-घंसौर थाना क्षेत्र के लालपुर से शादी कर लौट रहे बारातियों से भरा वाहन आदेगांव थाना क्षेत्र के हिनोतिया गांव के पास सोमवार की सुबह पलट गया। हादसे में जहां तीन बारातियों की मौत हो गई वहीं वाहन में सवार दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची आदेगांव थाना पुलिस ने जांच कर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

आदेगांव थाना पुलिस ने बताया है कि बुलेरो वाहन में दूल्हा-दुल्हन समेत आठ लोग सवार थे। हिनोतिया गांव के पास वाहन चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल लखनादौन लाया गया।

यहां जांच के बाद डाक्टर ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं पांच में से दो की स्थिति गंभीर होने पर जबलपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दुल्हन की बहन अनुराधा पिता सुनील उइके (13), बीरुलाल व वाहन चालक मुकेश की मौत हो गई।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!