Re. No. MP-47–0010301

मध्य प्रदेश में उप पुलिस अधीक्षकों के तबादले, सात अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

मध्य प्रदेश में उप पुलिस अधीक्षकों के तबादले, सात अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन द्वारा तबादला नीति लागू होने के बाद प्रदेश में लगातार बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गृह विभाग ने एक नया आदेश जारी किया है, जिसके तहत सात उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है, वहीं दो अधिकारियों को नए पदस्थापन के साथ उप पुलिस अधीक्षक का पदभार सौंपा गया है।

तबादला सूची इस प्रकार है:

  1. अनिल राय, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), रतलाम से स्थानांतरित होकर उप पुलिस अधीक्षक, परिवहन, खंडवा बनाए गए हैं।
  2. आनंद स्वरूप, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), खंडवा से तबादला कर उप पुलिस अधीक्षक, यातायात, रतलाम भेजे गए हैं।
  3. श्रीमती पुष्पा प्रजापत, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), खाचरौद, उज्जैन से स्थानांतरित होकर उप पुलिस अधीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, उज्जैन जोन नियुक्त की गई हैं।
  4. श्रीमती आकांक्षा बेछोटे, उप पुलिस अधीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, उज्जैन जोन से स्थानांतरित होकर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), खाचरौद, उज्जैन के पद पर भेजी गई हैं।
  5. अखिलेश पुरी गोस्वामी, कार्यवाहक अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), सेवढ़ा, दतिया से स्थानांतरित होकर कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, चंबल जोन नियुक्त किए गए हैं।
  6. अजय चानना, कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ इंदौर से स्थानांतरित होकर कार्यवाहक अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), सेवढ़ा, दतिया बनाए गए हैं।
  7. महादेव प्रसाद नागोटिया, कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक, महिला सुरक्षा, सतना से स्थानांतरित होकर कार्यवाहक नगर पुलिस अधीक्षक, गोहलपुर, जबलपुर नियुक्त किए गए हैं।

यह आदेश मई माह में गृह विभाग द्वारा जारी किया गया है। माना जा रहा है कि प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!