Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news;रेत माफियाओं पर बड़ा वार! गोपद घाट से 3 वाहन जब्त

गोपद नदी घाट पर खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही, अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त तीन वाहन जब्त

सीधी 09 जूून 2026 जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए गोपदबनास तहसील के ग्राम सिरसी स्थित गोपद नदी घाट से अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त तीन वाहनों को जब्त किया है।

https://sidhi24news.in/archives/29827

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विकास मिश्रा तथा पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन एवं जिला खनिज अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक शिशिर यादव के नेतृत्व में गठित खनिज दल ने प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। जांच के दौरान तीन वाहन अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन करते पाए गए।

कार्यवाही के दौरान खनिज दल को देखकर वाहन चालकों ने मौके से भागने का प्रयास किया। दो वाहनों के चालकों ने वाहन में लोड रेत को रास्ते में खाली कर बच निकलने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी के कारण वाहन छोड़कर फरार हो गए। वहीं बिना नंबर के टाटा-407 वाहन के चालक को टीम ने पीछा कर पकड़ लिया। चालक ने अपना नाम बाला प्रसाद यादव, निवासी ग्राम सिरसी बताया। उसके कब्जे से वाहन को नियमानुसार जब्त किया गया।

इसके अलावा टाटा-407 वाहन क्रमांक MP53GA4183 का चालक मौके से फरार हो गया, जबकि वाहन को लावारिस अवस्था में जब्त कर लिया गया। एक अन्य वाहन क्रमांक MP53GA3272 को भी रेत सहित जब्त किया गया, जिसके चालक ने अपना नाम रामकुमार यादव निवासी ग्राम सिरसी बताया।

जब्त किए गए तीनों वाहनों को सुरक्षार्थ थाना कोतवाली सीधी की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। संबंधित वाहन स्वामियों एवं चालकों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही बिना पंजीयन नंबर वाले वाहन के संबंध में मोटर वाहन अधिनियम के तहत पृथक कार्रवाई के लिए जिला परिवहन अधिकारी को भी पत्र प्रेषित किया जाएगा।

खनिज विभाग ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच कर अवैध उत्खनन एवं परिवहन में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान की जाएगी तथा आवश्यक होने पर भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि इस कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी रवींद्रनाथ तिवारी एवं वन विभाग के अमले का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग द्वारा तत्काल सहयोग उपलब्ध कराया गया, जिससे कार्रवाई सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर सतत निगरानी रखी जा रही है। भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

https://www.facebook.com/share/r/1Dpn2fZfGZ/

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!