Re. No. MP-47–0010301

Mp road accident news 7 वाहन आपस में भिड़े, ट्रक-गैस टैंकर कारों पर चढ़े

Mp road accident news7 वाहन आपस में भिड़े, ट्रक-गैस टैंकर कारों पर चढ़े

इंदौर (महू)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मानपुर भैरू घाट पर मुंबई–आगरा नेशनल हाईवे पर 7 वाहन आपस में टकरा गए। हादसा इतना गंभीर था कि एक ट्रक और गैस टैंकर कई कारों पर चढ़ गए, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस घाट सेक्शन में यह दुर्घटना हुई, वहां करीब दो किलोमीटर लंबी ढलान है। इसी दौरान तेज रफ्तार से उतर रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और आगे चल रहे आयशर वाहन में जा घुसा। इसके बाद आयशर वाहन आगे खड़ी कार से टकराया और फिर एक-एक कर कार और पिकअप वाहन भी चपेट में आ गए।

ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

इंदौर से हैदराबाद जा रहे ट्रक चालक मोहम्मद आरिफ ने बताया कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे। सड़क पर एक ओर जाम लगा हुआ था और दूसरी ओर यात्री वाहन खड़े थे। बच्चों और परिवारों को देखकर उन्होंने ट्रक को दूसरी साइड मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन ट्रेलर से टक्कर हो गई।

राजस्थान से आई एक कार के चालक रघुवीर ने बताया कि दोनों लेन में जाम लगा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार लोडेड ट्रक आया और पिकअप को टक्कर मारते हुए उनकी कार पर पलट गया। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

एयरबैग खुलने से बची जान

एक अन्य कार सवार जयदीप ने बताया कि वह उज्जैन से त्र्यंबकेश्वर दर्शन के लिए जा रहे थे। अचानक पीछे से जोरदार टक्कर लगी, जिसके बाद आगे की कई गाड़ियों में भिड़ंत हो गई। उनकी कार में 8 लोग सवार थे, जिनमें 4 बच्चे शामिल थे। कार के एयरबैग खुलने से सभी की जान बच गई।

पुलिस का बयान

मानपुर थाना प्रभारी लोकेन्द्र हीराहे ने बताया कि कुल 7 वाहन हादसे का शिकार हुए हैं। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित बताया गया है। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे बंद रहा, जिसे बाद में क्रेन की मदद से वाहनों को हटाकर बहाल किया गया।

यह भी पढ़ें –https://sidhi24news.in/archives/28142

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!