Re. No. MP-47–0010301

तहसील में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, नामांतरण के बदले रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार

तहसील में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, नामांतरण के बदले रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार

सिंगरौली। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में रीवा लोकायुक्त पुलिस ने सरई तहसील के खनुआ वृत्त में पदस्थ बाबू लखपति सिंह को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जमीन नामांतरण के मामले में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाबू लखपति सिंह ने आवेदक रामनारायण शाह से नामांतरण कार्य कराने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। परेशान होकर आवेदक ने रीवा लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद लोकायुक्त टीम ने गोपनीय जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए।

जांच पूरी होने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार जैसे ही बाबू ने 3 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे तहसील कार्यालय परिसर में ही रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान कार्यालय में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई के बाद सिंगरौली जिले के राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। आम नागरिकों ने लोकायुक्त की इस कार्रवाई की सराहना की है। वहीं सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी करने वाले कर्मचारियों में भय का माहौल देखा जा रहा है।

सीधी–मड़वास मार्ग पर तेज रफ्तार बल्कर का कहर, युवक का पैर कुचला; 4 लेन सड़क निर्माण में तेजी की मांग

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!