Re. No. MP-47–0010301

सीधी बघवार: BMS युनियन कार्यालय में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस

बीएमएस यूनियन कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, श्रमिक एकता और संविधान के मूल्यों पर हुआ मंथन

सीधी बघवार।

Sidhi Republic Day Newsदेश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध अल्ट्राटेक सीमेंट कर्मचारी एवं खदान श्रमिक संघ मझिगवां के ट्रेड यूनियन कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और अनुशासन के साथ मनाया गया। संविधान के लागू होने के 76 वर्ष पूर्ण होने और 77वें वर्ष में प्रवेश के इस ऐतिहासिक क्षण को श्रमिक बंधुओं ने उत्साहपूर्वक मनाते हुए राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

https://www.facebook.com/share/17tKKuVjKz/

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की गई। यूनियन पदाधिकारियों एवं श्रमिक सदस्यों की उपस्थिति में तिरंगे को सलामी दी गई तथा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ संघीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें राष्ट्रीय एवं संघीय सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष वीरभानु सिंह ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान अधिकारों और कर्तव्यों का संतुलित समावेश है। लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत संविधान ही वह आधार स्तंभ है, जिस पर भारत जैसे विशाल और विविधतापूर्ण देश की एकता, अखंडता और प्रगति टिकी हुई है। उन्होंने श्रमिकों से भाईचारे की भावना, अनुशासन और निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री उमा निवास मिश्रा द्वारा किया गया। उन्होंने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए श्रमिक हित, संगठनात्मक एकता और राष्ट्रीय कर्तव्यों के निर्वहन की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस गरिमामय समारोह में कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत तिवारी, संयुक्त कार्यकारी अध्यक्ष जगवीर सिंह, उपाध्यक्ष योगेन्द्र द्विवेदी, बृजेश तिवारी, ओंकार उरमलिया, कोषाध्यक्ष सुनील सिंह, संगठन मंत्री संतोष माडेकर, संयुक्त संगठन मंत्री मृत्युंजय तिवारी सहित संजय उपाध्याय, अजय सिंह, अनिल कुमार, पवन सिंह, मोहम्मद शरीफ, राधाकांत तिवारी, रावेन्द्र मिश्रा, लालेश्वर तिवारी, अनिल सिंह, राजू केवट, राकेश दहायत, अवधविहारी शर्मा, गणेश पांडे, मुकेश तिवारी, वी.के. विश्वकर्मा, दिलीप मिश्रा, निर्गुण सिंह, नीरज मिश्रा, यादवेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रमिक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में देश की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति, अनुशासन और श्रमिक एकता के भाव से ओत-प्रोत रहा।

https://sidhi24news.in/archives/28387

Leave a Comment

error: Content is protected !!