Re. No. MP-47–0010301

MP में आज रही गणतंत्र दिवस की धूम

77वां गणतंत्र दिवस: मध्यप्रदेश में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व, राज्यपाल ने भोपाल तो सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में फहराया तिरंगा

भोपाल। भारतीय गणतंत्र के 77वें स्थापना दिवस को लेकर देशभर के साथ-साथ मध्यप्रदेश में भी उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। सोमवार 26 जनवरी को प्रदेश के सभी जिलों और शहरों में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किए गए।

राज्य स्तरीय मुख्य समारोह राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित हुआ, जहां राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर पुलिस और सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने अनुशासित मार्च पास्ट कर शौर्य का प्रदर्शन किया।

उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया झंडावंदन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने गृह नगर उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर झंडावंदन किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों और देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के प्रति निष्ठा का स्मरण कराता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश के आत्मनिर्भरता और विकास की नई ऊंचाइयों को छूने की बात कही।

विकसित भारत @2047 का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत @2047 के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश कृषि, उद्योग, युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण, सुशासन और पर्यटन के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।

https://www.facebook.com/share/v/188P2W6F2h/

प्रदेशभर में मंत्रियों और कलेक्टरों ने फहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में मंत्रीगण, उपमुख्यमंत्री एवं कलेक्टरों ने झंडावंदन किया—

  • इंदौर में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा
  • सागर में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल
  • सीधी में कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंसी
  • रीवा में मंत्री प्रहलाद पटेल
  • खंडवा में मंत्री विजय शाह
  • खरगोन में मंत्री विश्वास सारंग
  • नरसिंहपुर में मंत्री उदय प्रताप सिंह
  • रतलाम में मंत्री चैतन्य काश्यप
  • सतना में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी
  • दमोह में राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी
  • सिवनी में मंत्री करण सिंह वर्मा

इसके अलावा सभी जिलों में कलेक्टरों द्वारा जिला स्तरीय समारोहों में झंडावंदन कर परेड की सलामी ली गई।

देशभक्ति से सराबोर रहा माहौल

प्रदेशभर में सुबह से ही देशभक्ति गीतों की गूंज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और परेड के माध्यम से गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, छात्र-छात्राएं और आम नागरिक समारोहों में शामिल हुए।

https://sidhi24news.in/archives/28377

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!