Re. No. MP-47–0010301

ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन और अनुशासनहीनता करने वाले 3 पुलिसकर्मी निलंबित।

ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन और अनुशासनहीनता करने वाले 3 पुलिसकर्मी निलंबित।https://sidhi24news.in/archives/28631

सीधी। पुलिस अधीक्षक द्वारा विभाग में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से सख्त कार्रवाई की गई है। वीआईपी ड्यूटी में तैनात ASI अनूप बंसल, प्रधान आरक्षक प्रभात सिंह सेंगर और आरक्षक अमन भट्ट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
घटना का विवरण:
ASI अनूप बंसल, प्रधान आरक्षक प्रभात सिंह सेंगर और आरक्षक अमन भट्ट को वीआईपी आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगाया गया था। ड्यूटी के दौरान ही 4 अप्रैल की रात उक्त तीनों पुलिसकर्मियों द्वारा मझौली क्षेत्र के एक ढाबे के पास वर्दी में शराब पीकर अभद्रता करने की सूचना पर मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी के साथ प्रधान आरक्षक प्रभात सिंह द्वारा अनुशासनहीनता पूर्वक व्यवहार किया गया। मेडिकल जांच में शराब के सेवन की पुष्टि होने और ड्यूटी में गंभीर अनुशासनहीनता एवं लापरवाही पाए जाने पर निलंबन आदेश जारी किया गया है।
कार्यवाही :
तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर रक्षित केंद्र संबद्ध कर दिया गया है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य के दौरान किसी भी प्रकार की नशाखोरी या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।https://www.facebook.com/share/v/1BifAFwQxR/

Leave a Comment

error: Content is protected !!