Re. No. MP-47–0010301

Sidhi: कृषि चौपाल में कलेक्टर का जनसंवाद,

रात्रि कृषि चौपाल में कलेक्टर का जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
‘संकल्प से समाधान’ शिविर में योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाने पर जोर

सीधी। रात्रि कृषि चौपाल एवं ‘संकल्प से समाधान’ शिविर में कलेक्टर विकास मिश्रा ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

https://www.facebook.com/share/p/1BEtQ9qbTT/

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव-गांव और घर-घर जाकर योजनाओं की जानकारी दी जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इनसे वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे लोगों को अनावश्यक भटकना न पड़े।

इस दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, विद्युत एवं पीएचई विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को जमीनी स्तर पर पहुंचकर शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने आवास योजना एवं संबल योजना से संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने को कहा। साथ ही शासकीय भवनों एवं विद्यालय परिसरों में अतिक्रमण न होने देने के निर्देश भी दिए।

कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी गोपद बनास राकेश शुक्ला, जनपद पंचायत सीधी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंदूलाल पानिका, सरपंच सुधा गुप्ता, पूर्व सरपंच राम गोपाल जायसवाल सहित खंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें किरण जायसवाल (कक्षा 12वीं, 86%), सुयश मिश्रा (कक्षा 10वीं, 87%), प्रियंका साहू (कक्षा 8वीं, 87%) एवं संतोष यादव (कक्षा 5वीं, 83%) शामिल रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन ने ग्रामीणों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।

https://sidhi24news.in/archives/28670

गर्मी शुरू होते ही PHE विभाग मैदान में..

Leave a Comment

error: Content is protected !!