गर्मी आते ही सक्रिय हुआ PHE विभाग, हैंडपंपों की मरम्मत का कार्य तेज
सीधी। गर्मी का मौसम शुरू होते ही PHE विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े हैंडपंपों को दुरुस्त करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। विभागीय अमला लगातार क्षेत्र में पहुंचकर खराब हैंडपंपों का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य में जुटा हुआ है।https://sidhi24news.in/archives/28655
बतादें की ग्रामीण जनों द्वारा हैंडपंप खराब होने की सूचना विवेक कुमार (SDO) चितरंगी को प्राप्त होते ही विभाग की टीम को मौके पर पहुँचाकर जल्द से जल्द संधारण करने का प्रयास कर रही है, जिससे पेयजल व्यवस्था सुचारु बनी रहे और ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में पेयजल की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जा रहा है तथा क्षेत्र में निरंतर निगरानी रखी जा रही है।
PHE विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई हैंडपंप खराब हो तो तत्काल सूचना दें, ताकि समय रहते मरम्मत कर पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।https://www.facebook.com/share/p/1EG6nrXnfT/








