Re. No. MP-47–0010301

कक्षा 1 से 5 तक स्कूल 30 अप्रैल तक बंद

सीधी में भीषण गर्मी का असर: कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश

सीधी, 26 अप्रैल 2026।

जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए कलेक्टर कार्यालय द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए कक्षा 1 से 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।https://sidhi24news.in/archives/28789

जारी आदेश के अनुसार, इस अवधि में शिक्षकों को ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

वहीं कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक कार्य संपादित करेंगे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पहले से निर्धारित परीक्षाएं एवं अन्य आवश्यक गतिविधियां पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही संचालित होंगी। यह आदेश 27 अप्रैल 2026 से प्रभावी रहेगा।https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid02TM4R4BMpazGF1ypDJHQpVCYxstQYvQLJ8hjJCV2PzMGc9GtXfKxNyKqAgjPtCzS8l&id=61553771941900&mibextid=ZbWKwL

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!