Re. No. MP-47–0010301

चंदवाही अब बनेगा“वृंदावन ग्राम”

सीधी: कलेक्टर विकास मिश्रा का बहरी तहसील में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर उपार्जन केंद्र तक जांच

सीधी, 23 अप्रैल 2026।जिले के कलेक्टर विकास मिश्रा ने शुक्रवार को बहरी तहसील क्षेत्र का व्यापक दौरा कर विकास कार्यों, शासकीय योजनाओं और जनसुविधाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मैदानी स्तर पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करें ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके।https://sidhi24news.in/archives/28764

सबसे पहले कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहरी का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से सीधे संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी ली। सकारात्मक फीडबैक मिलने पर उन्होंने चिकित्सकों एवं स्टाफ की सराहना करते हुए सेवा भाव से कार्य जारी रखने की बात कही।

इसके बाद कलेक्टर ने पतुलखी गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने, समय पर तौल और भुगतान सुनिश्चित करने के साथ व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के क्रम में लौआ में निर्माणाधीन आईटी आई भवन का भी जायजा लिया गया। कलेक्टर ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए इसे तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

वहीं, चंदवाही ग्राम में आयोजित जनचौपाल के दौरान कलेक्टर ने आमजनों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कराया। उन्होंने जानकारी दी कि चंदवाही को “वृंदावन ग्राम” के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसके तहत समग्र विकास के विशेष प्रयास किए जाएंगे।

इसके अलावा ग्राम पंचायत देवगवा में पंचायत स्तरीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान उपखंड अधिकारी राजेश शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।https://www.facebook.com/share/v/18PXGY5eMV/

Leave a Comment

error: Content is protected !!