Re. No. MP-47–0010301

सीधी: युवक पर भालू का हमला

सीधी: युवक पर भालू का हमला, हाथ और सिर में गंभीर चोट, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई

टमसार। जिले के टमसार क्षेत्र अंतर्गत गोतरा गांव के समीप स्थित आरएफ-1515 जंगल में शुक्रवार शाम एक ग्रामीण पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। इस घटना में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टमसार में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, गोतरा निवासी इंदल सिंह शुक्रवार शाम किसी कार्य से आरएफ-1515 जंगल गए थे। इसी दौरान अचानक एक जंगली भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू के हमले में उनके हाथ और सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया और घटना की सूचना वन विभाग को दी।

https://www.facebook.com/share/v/1CiUyB9B4T/

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टमसार पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने जंगल की ओर जाने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

इस संबंध में टमसार रेंज में पदस्थ डिप्टी रेंजर केदारनाथ मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया। घायल को शासन के नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल में अकेले न जाने और वन्यजीवों की गतिविधियों वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

https://sidhi24news.in/archives/30244

Leave a Comment

error: Content is protected !!