पुलिस अगर कार्रवाई करे तो… “चौहान नहीं चमार”! आखिर किस भरोसे पर ढाबा संचालक दे रहा पुलिस को चुनौती?
सीधी। जिले में अवैध शराब के कारोबारियों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा एक ढाबा संचालक के कथित चुनौती भरे शब्दों से लगाया जा सकता है। मामला जोगीपुर क्षेत्र में तोरणद्वार के आगे स्थित राजपूत ढाबे (मढ़ोले ढाबे) का बताया जा रहा है, जहां आरोप है कि शुष्क दिवस के बावजूद शराब मनमानी कीमतों पर परोसी जा रही है। हैरानी की बात तो यह है कि जब पुलिस कार्रवाई की बात की गई तो कथित तौर पर जवाब मिला—“पुलिस है कौन? अगर दम है तो कार्रवाई करके दिखाए… कार्रवाई हुई तो माथे पर चौहान की जगह चमार लिख लेंगे!”
अब सवाल यह है कि आखिर यह आत्मविश्वास है, चुनौती है या फिर व्यवस्था पर इतना भरोसा कि कार्रवाई होने की संभावना ही नहीं दिख रही? क्योंकि पुलिस विभाग नशे के खिलाफ अभियान चलाने और बड़े-बड़े दावे करने में जुटा रहता है, लेकिन आरोप है कि कोतवाली क्षेत्र में खुलेआम शराब परोसे जाने की शिकायतों के बावजूद संबंधित ढाबे पर लंबे समय से कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई।
https://www.facebook.com/share/v/1BbqVJJYrc/
विडंबना यह भी है कि हाल ही में सीधी दौरे पर आए रीवा आईजी द्वारा अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई थी। वहीं जिले में पुलिस अधिकारी भी नशे के विरुद्ध अभियान चलाने के दावे करते रहे हैं। लेकिन जोगीपुर में कथित रूप से शराब परोसे जाने और पुलिस को खुली चुनौती देने की बात अगर सही है, तो फिर सवाल उठना लाजिमी है कि अभियान जमीन पर चल रहा है या सिर्फ कागजों और बैठकों तक सीमित है।
स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित होने के बावजूद शराब परोसे जाने का आरोप अपने आप में गंभीर है। ऐसे में लोगों की निगाहें अब नवागत कोतवाली थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी पर टिकी हैं कि वह इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई करते हैं या फिर ढाबे संचालक का कथित “अगर दम है तो कार्रवाई करके दिखाओ” वाला दावा यूं ही हवा में गूंजता रहेगा।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है—पुलिस की वर्दी का खौफ खत्म हो गया है या फिर अवैध शराब कारोबारियों को कहीं से ऐसा भरोसा मिल गया है कि कार्रवाई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती? अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले को संज्ञान में लेकर सच्चाई की जांच करती है या फिर नशा मुक्ति अभियान के दावे और ढाबे पर कथित रूप से चल रही शराबखोरी, दोनों अपनी-अपनी रफ्तार से चलते रहेंगे।
https://sidhi24news.in/archives/30350









