Re. No. MP-47–0010301

सीधी में युवती ने कि खुदकुशी, प्रेमी पर प्रताड़ना का आरोप, पुलिस ने पहुंचाया जेल….

सीधी-सीधी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती की खुदकुशी के मामले में उसके प्रेमी युवक पर परिजनों द्वारा प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है जिसके बाद पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर उसे जेल पहुंचाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गल्ला मंडी निवासी युवती आंचल उर्फ शीलू केसरवानी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई थी जिसपर उसके परिजनों द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई की कन्हैया लाल गुप्ता पिता वृंदावन उर्फ संतोष गुप्ता निवासी पटेल द्वारा युवती को प्रताड़ित किया जा रहा था। युवती की शादी ईश्वरदीन गुप्ता उर्फ संजीव निवासी बरम्बाबा के साथ तय हुई थी जिसे लेकर युवती के प्रेमी द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा था जिसके कारण युवती ने आत्महत्या की है।
पूरे मामले में पुलिस द्वारा जांच पर पाया गया कि आरोपी युवक मृतक युवती का प्रेमी था और उसके द्वारा युवती को ईश्वरदीन गुप्ता से शादी नहीं करने के लिए दबाव डाला जा रहा था और उसे धमकी देकर प्रताड़ित किया जा रहा था जिसके चलते युवती ने आत्महत्या की है पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!