सीधी -जिला क्रिकेट संघ सीधी द्वारा आयोजित इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का 22 नवंबर से शुरू हो गया है। पहले दिन आयोजित टूर्नामेंट में पहला मैच मॉरिसन स्कूल और गांधी स्कूल के बीच खेला गया जिसमें मॉरीशस स्कूल ने गांधी स्कूल को 10 विकेट से हराया जबकि दूसरा मैच सरस्वती स्कूल और एक्सीलेंस स्कूल के बीच खेला गया इसमें एक्सीलेंस ने सरस्वती स्कूल को 175 रनों से पराजित किया। 23 नवंबर को एकलव्य स्कूल और ज्योत्सना स्कूल के बीच खेला गया ज्योत्सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 131 रन बनाए ज्योत्सना टीम के तरफ से प्रिंस सोनी ने सर्वाधिक 72 बाल में 60 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकलव्य स्कूल 12.2 ओवर में ही मैच जीत लिया। एकलव्य स्कूल से सर्वाधिक रन कृष्ण वर्मा ने 37 बॉल में 54 रन बनाया दिव्यराज में 13 बॉल से 27 में मनाया सिद्धांत चीनू 21 बॉल में 29 रन इस तरह एकलव्य ने अपना पहला मैच जीत लिया। टूर्नामेंट के दूसरे दिन आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि एकलव्य स्कूल के वॉइस डायरेक्टर विनोद सिंह परिहार और एक्सीलेंस स्कूल के क्रीड़ा प्रभारी हरिशंकर पांडे तथा क्रमांक 2 के क्रीड़ा प्रभारी दिलीप सिंह उपस्थित रहे। स्कोर पार्थ पाण्डे और अंपायर अवनीश सोंधिया और ब्रिजेश सोंधिया थे।









