Re. No. MP-47–0010301

उत्तराखंड टनल हादसे में फंसे मजदूर दोपहर तक आ सकते हैं बाहर

उत्तराखंड–उत्तराखंड के उत्तरकाशी से अच्छी खबर आ रही है जहां विगत 13 दिन से सुरंग में फंसे 41 मजदूरों के दोपहर तक बाहर आने की उम्मीद है। मजदूरों को बाहर निकालने की कवायद तेजी से जारी है और ताजा खबर यह है कि मजदूरों को निकालने के लिए अब तक 46.8 मीटर की खुदाई की जा चुकी है अब केवल 10 मीटर की खुदाई बाकी हैऔर अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोपहर तक सभी मजदूर बाहर आ जाएंगे।

गौरतलब है कि तकनीकी कारणों से बीच-बीच में काम रोकना पड़ा है।  मशीन में खराबी भी बाधा बनी हैऔर अब पूरी उम्मीद है कि  सुरंग के भीतर से सभी मजदूरों को दोपहर तक  सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

ताजा समाचार के अनुसार सभी मजदूर सुरक्षित हैं समय-समय पर उन्हें खाना पानी और दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं और उनके बाहर आते ही एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जाएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!