Re. No. MP-47–0010301

भीषण सड़क हादसा बाइक और डंपर में भिडंत, तीन की  मौत, दो गंभीर

भीषण सड़क हादसा बाइक और डंपर में भिडंत, तीन की  मौत, दो गंभीर

खरगोन- बीती शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों कि मौत हो गई जबकि 2 कि हालत गंभीर है। घटना जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर भगवानपुरा के पीपलझोपा क्षेत्र के हल्दिया घाटी में हुई है इसमें एक ही परिवार के दो बच्चों और उसकी मां की मौत हो गई तो पिता व डेढ़ वर्षीय बालिका गंभीर है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेश पुत्र दीरला 40 वर्षीय अपनी पत्नी छीनी बाई 31 वर्षीय, अर्जुन पांच वर्षीय, आरती तीन वर्षीय व डेढ़ वर्षीय सविना के साथ बाइक से पीपलझोपा की ओर जा रहा था।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!