Re. No. MP-47–0010301

नई सरकार के गठन से पहले फिर कर्ज लेगी वर्तमान शिवराज सरकार….

भोपाल- एमपी में नई सरकार के गठन से पहले मौजूदा शिवराज सरकार एक बार फिर कर्ज लेने की तैयारी में है और आगामी  28 नवंबर को मामा कि सरकार दो हजार करोड़ रुपए का कर्ज उठाएगी। इसके पहले आचार संहिता लागू रहने के दौरान भी सरकार बाजार से कर्ज ले चुकी है। इस साल जनवरी से अब तक 38,500 करोड़ रुपए का कर्ज शिवराज सरकार द्वारा लिया जा चुका है।

गौरतलब है कि मतदान और कांग्रेस के चुनावी मुद्दा बनाए जाने के कारण राज्य सरकार ने नवंबर महीने में कर्ज नहीं लिया था और इस महीने का यह पहला कर्ज होगा। वित्त विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 28 नवंबर को लिया जाने वाला कर्ज RBI  से 14 वर्ष के लिए लिया जा रहा

है।

माना जा रहा है कि नई सरकार के गठन की व्यवस्थाओं के साथ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के भुगतान के लिए यह कर्ज लिया जा रहा है। दिसंबर में भी सरकार जल्द ही योजना की राशि हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर कर सकती है।

9 अक्टूबर को मध्यप्रदेश में चुनावी आचार संहिता लागू हुई थी। इसके बाद सरकार ने अक्टूबर महीने में ही तीन बार में 4 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया है

Leave a Comment

error: Content is protected !!