सीधी-यातायात प्रभारी सीधी एवं उनकी टीम के माध्यम से अब वाहनों का चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है जिसमें उनके टीम के माध्यम से लोगों को समझाइस दी जा रही है कि हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाए साथ ही सभी कागजात साथ में रखे। नशे में वाहन न चलाए अन्यथा ऐसी हालत में दो पहिया सहित अन्य कार्यवाही भी की जा सकती है। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यह पहल अब यातायात प्रभारी डीडी सिंह के द्वारा की जा रही है। उनके द्वारा सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी किया जा रहा है। जिसमें हेलमेट न पहनने एवं नशे में लिप्त पाए जाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही भी शुरू हो गई है। जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। कही न कहीं यह जरूरी भी रहता है कारण यह कि हेलमेट जिंदगी का जरूरी अंग माना जाता है वहीं नशे में वाहन चलाने वाले पर यदि कार्यवाही नहीं होगी तो वह भी वाहन चालकों के जिन्दगी भी जा सकती है। जिस वजह से पुलिस का यह अभियान आम जनता के लिए सार्थक कदम माना जा सकता है।
इस संबंध में पुलिस आयुक्त मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी आदेश के तहत एक पत्र जारी हुआ जिसमें सभी जिला मुख्यालयों यह पत्र 19 नवम्बर 2023 को जारी किया गया है। जिसमें स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि दो पहिया वाहन सवार द्वारा हेलमेल एवं चार पहिया वाहन चालको द्वारा सीटबेल्ट धारण न करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध एक विशेष अभियान किया जाय। यह भी हवाला दिया गया है कि इस मामले में जो भी लापरवाही करेेंगे उनके खिलाफ जुर्माना कार्यवाही किया जाय। साथ ही नियम का पालन न करने वालों के खिलाफ न्यायालय में भी अपील किया जा सकता है। पत्र के माध्यम से यह बताया गया है कि समस्त जिलों में पिलियन राइडर सहित दो पहिया वाहन सवार हेलमेट धारण करने एवं चार पहिया वाहन चालक द्वारा अन्य सवारी सहित हेलमेट धारण न करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध गंभीरता से कार्यवाही की जाय। इस अभियान को लेकर अब पुलिस महकमे अब बराबर चेकिंग अभियान शुरू कर दिए हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान वाहन चालकों का चेकिंग अभियान न करने के कारण मनमानी का आलम देखने को मिल रहा था अब हर जगह चेकिंग अभियान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर लगातार किया जा रहा है। इसमें कही न कहीं जो लापरवाह वाहन चालक हैं उन्हे समझाइस दी जाती है उस पर भी पहल नहीं करते तो जुर्माना कार्यवाही का अभियान लगातार जारी रहेगा। यातायात प्रभारी डीडी सिंह ने बताया कि हर लोगों को अपनी जिन्दगी प्यारी होती है लेकिन न समझी के कारण लोग लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हैं नियमों का पालन नहीं करते हैं ऐसे में उन्हे नियम की जानकारी देते सहित कोशिश रहेगी वह पालन करें यदि नहीं करते हैं तो उन पर कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि इस मामले में पुलिस मुख्यालय भोपाल से जो आदेश आया है उसके तहत हम वाहनों का चेकिंग के लिए आदेश दे दिए हैं। इसके लिए यातायात प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ हर थानो में काम कर रही है। उन्होने कहा कि हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना जिन्दगी के बचाव के लिए जरूरी होता है। इसके लिए हम स्कूल एवं कॉलेजों में भी समझाइस देने के लिए एक अभियान का काम करना शुरू करने जा रहे है। वहीं पोस्टर बैनर के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करने का काम पुलिस विभाग द्वारा किया जाएगा। श्री वर्मा ने कहा कि यदि कोई नशे में वाहन चला रहा है वह गलत है उस पर जुर्माना एवं जरूरत पड़ेगी तो चार पहिया वाहन चालको के ऐसे ड्राइवर जो नशे मे ंरहते हैं उन पर ड्राइविंग लायसेंस भी रद्द करने का प्रावधान किया जा सकता है। उन्होने जनता को संदेश देते हुए कहा कि जिन्दगी की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें, नशे में वाहन न चलाए साथ ही दो पहिया वाहन चालक हेलमेट पहले एवं चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट लगाकर ही वाहन चलाए।








