Re. No. MP-47–0010301

*कुशमी तहसील परिसर मे संपन्न हुई मासिक महाआरती*

*कुशमी तहसील परिसर मे संपन्न हुई मासिक महाआरती

 

भुईमाड़- हर माह की भांति इस नंवबर माह के चौथे रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन के बैनर तलें मासिक महाआरती क्रम संपन्न हुआ, धर्म की अलख जगाने के उद्देश्य से भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा जनकल्याण की भावना को लेकर माँ भगवती की महाआरती संपन्न की गई,भगवती मानव कल्याण संगठन एवं धार्मिक संगठन हैं, आपको बता दें यह क्रम माता आदिशक्ति जगत जननी जगदंबा एवं धर्मसम्राट युगचेतना पुरुष परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आर्शीवाद व निर्देशन मे आयोजित किया जाता है, भगवती मानव कल्याण संगठन एक धार्मिक संगठन जो कि धर्मरक्षा, राष्ट्ररक्षा, मानवता के सेवा के लिए सर्मपित संगठन हैं, संगठन के कार्यकर्ता देश भर मे निशुल्क रूप से घर घर जाकर आरती चलीसा पाठ कराते है,यह क्रम नशामुक्त भारत खुशहाल भारत के निर्माण के लक्ष्य को लेकर महाआरती का क्रम का आयोजन किया गया था, आपको बता दें कि हमेशा से ही भगवती मानव कल्याण संगठन शासन प्रसासन का सहयोगी रहा है एवं जनकल्याण के लिए हमेशा से आगे आता रहा है,कार्यक्रम का संचालन संतोष दुबे जी के द्वारा किया गया,तो वहीं माँ का जयकारा वृजेश पनिका एवं गुरूवर जी का जयकारा विमला दुबे के द्वारा लगवाया गया, तो राजू प्रसाद पनिका के द्वारा चिंतन प्रदान किया गया, अंत मे अंचल उपाध्याय के द्वारा महाआरती मे आयें हुए लोगों का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर संतोष दुबे,श्रीकांत मिश्रा, राजू प्रसाद पनिका,रामकृष्ण गुप्ता,शोभनाथ सिंह, सुंदर लाल गुप्ता, लीलावती गुप्ता, छविलाल कुशवाहा, रामस्वरूप विश्वकर्मा, कुंजलाल पनिका,जमुना विश्वकर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे

Leave a Comment

You May Like This

error: Content is protected !!