Re. No. MP-47–0010301

प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, कहीं हुई बारिश कहीं वज्रपात…..

भोपाल– मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है । प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा और गरज चमक के साथ बारिश का दौर देखने को मिला। अब एक बार फिर मौसम विभाग ने आज बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है. इसका असर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिलेगा। इसके बाद कड़ाके की ठंड बढ़ सकती है। अभी के मौसम से अकेले भोपाल के तापमान में 2.6 डिग्री की कमीआई है।
बता दे कि एमपी में सीजन का पहला मावठा गिर रहा है। रविवार-सोमवार की रात दो बजे से भोपाल, नर्मदापुरम समेत कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। रविवार को मालवा-निमाड़ के इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, धार, नीमच और झाबुआ समेत कई जिलों में बारिश हुई, जबकि भोपाल समेत कई जगह बादल छाए रहे। इससे दिन में ठंडक बढ़ गई। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से दंपती समेत 4 लोगों की मौत हो गई। रविवार को रतलाम और उज्जैन सबसे ठंडे रहे। यहां तापमान में 5.4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।

येलो अलर्ट जारी
मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने आज कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. येलो अलर्ट की मानें तो आज भोपाल, राजगढ़, बड़वानी, अलीराजपुर, इंदौर, धार, रतलाम, उज्जैन, देवास, मंदसौर, शहडोल, कटनी, दमोह संभाग के कई जिलों में बारिश हो सकती है. इसके साथ ही नर्मदापुरम संभाग ,बैतूल हरदा बुरहानपुर खंडवा सिवनी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. कुछ स्थानों पर ओले गिरने की आशंका जताई गई है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!