Re. No. MP-47–0010301

Sidhi accident news: सीधी में भीषण सड़क हादसा प्रधान बस की चपेट में आने से युवक चकनाचूर…

Sidhi accident news: सीधी में भीषण सड़क हादसा प्रधान बस की चपेट में आने से युवक चकनाचूर…

बस की चपेट में आए दो युवक एक की हुई मौत एक की हालत गंभीर

सीधी_ मंगलवार कि सुबह सीधी के लिए अच्छी नहीं रही यहां जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत एक भीषण सड़क हादसा घटित हो गया जहां बस की चपेट में आने से एक नवयुवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक बुरी तरह से घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए रीवा रेफर किया गया है।

मृतक हिमांशु सिंह चंदेल

चुरहट के चंदैनिया मोड की घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार चुरहट थाने के चदैनिया मोड पर  यह हृदय विधायक घटना घटित हुई है जहां रामपुर नैकिन की ओर से आ रही प्रधान बस सर्विस की यात्री बस जैसे ही चंदैनिया मोड़ के समीप पहुंची, उसी समय बाइक में सवार  दो युवक हिमांशु सिंह चंदेल, पिता राजेंद्र सिंह चंदेल, उम्र 19 वर्ष, निवासी गजरहा एवं यशार्थ सिंह, पिता दान बहादुर सिंह, उम्र लगभग 15 वर्ष, निवासी चंदैनिया  चंदैनिया रोड से चुरहट मुख्य रोड में निकले और बस के सामने आ गए।बस की टक्कर लगने से 19 वर्षीय युवक हिमांशु सिंह चंदेल की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 15 वर्षीय किशोर यशार्थ के पैर में गंभीर रूप से चोटें आई हैं।

यात्री बस एमपी 17, पी 3351 से यह घटना घटित हुई है।दोनों युवक सुबह ट्यूशन पढ़ने के लिए चुरहट जा रहे थे, लेकिन! चंदैनिया मोड़ के पास हादसे का शिकार हो गए।

बेहद भयानक था घटना स्थल का मंजर

मौके पर पहुचीं एम्बुलेंस

प्रत्यक्ष दर्शियों के बताएं अनुसार दुर्घटना इतनी भयावह थी कि मृतक के सिर की खोपड़ी फूट जाने से घटना स्थल पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं सड़क पर चारों ओर खून और मांस के टुकड़े बिखर गए, जबकि बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं।मौके से बस चालक द्वारा बस को लाकर चुरहट थाने के सामने खड़ी करके फरार हो गया है।

चुरहट थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि शव को कब्जे में लेकर शव परीक्षण उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है, और घायल हुए यशार्थ सिंह को आनन फानन में एंबुलेंस से चुरहट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से उसे रीवा के लिए रेफर कर दिया गया है।पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही फरार हुए बस चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!