Re. No. MP-47–0010301

Sidhi election news:रूटीन मतगणना में शामिल नहीं होंगी पडऱा की 2 एवं बढ़ौरा के 1 बूथ की मशीनें…

Sidhi election news:रूटीन मतगणना में शामिल नहीं होंगी पडऱा की 2 एवं बढ़ौरा के 1 बूथ की मशीनें

 

– संबंधित अधिकारियों को लापरवाही पर शो काज नोटिस

सीधी- जिले के विधानसभा क्षेत्र सीधी के लिए विगत 17 नवंबर को हुए मतदान के दौरान 3 मतदान केंद्रों में सुबह माकपोल को बिना क्लियर कराए ही मतदान अधिकारियों की लापरवाही से मतदान करा दिया गया। पडऱा में दो मतदान केंद्रों एवं बढ़ौरा में एक मतदान केंद्र में यह मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने इस पर त्वरित संज्ञान लिया। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा.निर्देशों के अनुसार तीनों मतदान केंद्रों की मतगणना रूटीन में होने वाली गणना के साथ न करानें का निर्णय लिया है। बल्कि इन मतदान केंद्रों के मशीनों की गणना तभी की जाएगी जब चुनाव में जीत.हार रहे अभ्यर्थियों को इन मशीनों में पड़े वोटों से कम जीत.हार का सामना करना पड़ रहा हो। दरअसल उक्त लापरवाही के संंबंध में देर से जानकारी सामने आई। मालूम पड़ा कि पडऱा में बनाए गए दो पोलिंग बूथों के साथ ही बढ़ौरा के एक पोलिंग बूथ में सुबह मतदान अधिकारी द्वारा माकपोल की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। माकपोल में कितने वोट पड़े इसकी काउंटिंग अपने प्रपत्र में स्पष्ट रूप से दर्ज किए बिना ही मतदान की प्रक्रिया पूर्ण करा दी गई। बाद में जब उक्त पोलिंग बूथों में पड़े मतों के संबंध में पत्रक जमा कराया गया तो उसकी बारीकी के साथ संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच.पड़ताल की गई। जिसमें मालूम पड़ा कि माकपोल को बिना क्लियर कराए ही तीनों मतदान केंद्रों में मतगणना का कार्य पूर्ण कराया गया है। बड़े राजनैतिक दलों के पास भी उक्त लापरवाही की जानकारी सामने आई। जिस पर कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञान सिंह द्वारा लिखित रूप से शिकायत दी गई है। उन्हें निर्वाचन अधिकारी की ओर से लिखित में ही आश्वस्त किया गया है कि संबंधित मतदान केंद्रों की मशीनों को रूटीन गणना में शामिल नहीं किया जाएगा। यदि सभी राउंड की गणना के बाद प्रत्याशियों के बीच जीत-हार का अंतर कम सामने आता है तो उस दौरान उक्त तीनों पोलिंग बूथों की मशीनों में पड़े वोटों की गणना का कार्य व्हीव्हीपैट के माध्यम से पूर्ण कराते हुए रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इस मामले के बाद संंबंधित अधिकारियों को शो काज नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!