Re. No. MP-47–0010301

Mauganj exident news: तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर महिला की दर्दनाक मौत

Mauganj exident news: तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर महिला की दर्दनाक मौतएं

मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी  पिपराही के पिपराही मोड़ के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर ने शाम 7 बजे के आसपास महिला को कुचल दिया जिसकी वजह से महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं ग्रामीणों के द्वारा पिपराही व हनुमान पुलिस को सूचना दी गई जहां घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

महिला को कुचलना वाला ट्रेलर वाहन

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला हाटा भोलेनाथ के दर्शन के लिए गई हुई थी तथा वहां से वापस लौट रही थी जैसे ही वह अपने घर के लिए दूसरे वाहन पकड़ने के लिए पिपराही मोड़ के पास पहुंची कि अचानक तेज रफ्तार ट्रेलर ने महिला को ठोकर मार दी जिसकी वजह से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक महिला समूज्वला सिंह पति राजबहादुर सिंह चंदेल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बिरादेई थाना हनुमना जिला मऊगंज की है। वही जानकारी पाकर घटनास्थल पर हनुमना व पिपराही पुलिस पहुंचकर ट्रेलर वहां को पड़कर पुलिस चौकी पिपराही में खड़ा कर दिया है तथा पंचनामा तैयार करते हुए आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!