Re. No. MP-47–0010301

मड़वास रेल्वे स्टेशन में अराजकता फैला रहा ASI, साइकिल स्टैंड संचालक से छीने रुपए..

ब्यूरो संदीप श्रीवास्तव मड़वास- मझौली- विगत दिनों मड़वास रेलवे स्टेशन साइकिल स्टैंड संचालक धर्मेंद्र पांडे के साथ RPF पुलिस NKJ के ASI शीतल सिंह एवं कांस्टेबल ओम नारायण सिंह के द्वारा मड़वास स्टेशन में धर्मेंद्र पांडे की जेब से उक्त पुलिसकर्मियों ने जबरन पैसे निकाल लिए इसके बाद धर्मेंद्र पांडे ने उक्त पुलिसकर्मियों से पूछा कि साहब यह क्या कर रहे हैं जिसकी जवाब में RPF ASI शीतल सिंह एवं ओम नारायण सिंह ने यह कहते हुए धर्मेंद्र पांडे को धमकी दे डाली कि यदि किसी से इस घटना के संबंध में बताएं या शिकायत किया तो झूठे केस में फंसा कर जेल में डाल देंगे तब धर्मेंद्र पांडे ने पूछा कि मेरे साथ आप लोग इस तरह का बर्ताव कर रहे हैं और कोलकाता अजमेर खड़ी ट्रेन पर ट्रेन के अंदर और प्लेटफार्म पर अवैध वेंडर्स खुलेआम रेलवे प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित सामग्रियों की बिक्री कर रहे हैं उन्हें आप कुछ नहीं कह रहे हैं इतना कहते ही उक्त कर्मी बड़ा कुठे और कहा कि ज्यादा नेतागिरी करेगा तो तेरा घर परिवार सब रोड पर आ जाएगा और तू जेल में सड़ जाएगा।

बताते चले की उक्त पुलिस कर्मियों द्वारा धर्मेंद्र पांडे के साथ की गई अमानवीय हरकत एवं कमीशन दर पर फर्जी वेडर्स का धंधा करवाने की फोटो वीडियो सीधी 24 न्यूज़ एवं दैनिक कल चिंतन समाचार पत्र दैनिक ट्रैक सीजी समाचार पत्र की खबर प्रकाशित की गई थी यह हम नहीं कहते यह मड़वास रेलवे स्टेशन संचालक धर्मेंद्र पांडे एवं स्टेशन प्लेटफार्म पर उपस्थित दर्जनों यात्रियों द्वारा समाचार प्रतिनिधि को आंखों देखा हाल बताया गया है किंतु अभी तक रेलवे प्रशासन इतनी बड़ी अमानवीय घटना को गंभीरता से नहीं लिया ना ही कोई कार्रवाई हुई बल्कि समाचार प्रतिनिधि द्वारा RPF T.I. से उक्त घटना के संबंध में उनका स्पष्टीकरण दूरभाष के माध्यम से लिया गया जिस पर टी.आई. ने अपने कथन में कहा कि धर्मेंद्र पांडे से पैसे छीने गए क्या इस बात का वीडियो फुटेज आपके पास है तब मैंने उनसे पूछा कि यदि अचानक आपके ऊपर आकर कोई आपसे मोबाइल छीन ले या पैसे छीन ले तो क्या आप उसका वीडियो बना पाएंगे जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि हम सिर्फ वीडियो फुटेज को ही एविडेंस मानेंगे घटनास्थल पर मौजूद दर्जनों यात्रीगण हो सकता है धर्मेंद्र पांडे के आदमी हो जबकि मैंने उन्हें बार-बार बताया कि ऐसा नहीं है एक दो आदमी धर्मेंद्र पांडे के हो सकते हैं किंतु पूरे यात्रीगण नहीं।

विदित हो की उक्त पुलिसकर्मियों द्वारा पूर्व में भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा चुका है जिसकी शिकायत भी रेलवे प्रशासन के उच्च अधिकारियों से की गई थी किंतु कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ इसके बाद भी आप अचानक हुई घटना का वीडियो फुटेज मांग रहे हैं यह तो अपने विभाग के कर्मचारियों को बचाने हेतु एकतरफा पक्ष लेना कहलाएगा तब पर भी उन्होंने नहीं माना और फोन डिस्कनेक्ट कर दिया।

बताते चलें कि उक्त घटना में RPF T.I. के कथन से स्पष्ट होता है कि वह अपने विभाग के कर्मचारियों का एकतरफा पक्ष ले रहे हैं जो की किसी भी तरह से न्याय संगत नहीं है क्योंकि नियम कानून सबके लिए एक बराबर होता है चाहे वह एक सामान्य व्यक्ति हो या फिर कोई पुलिस वाला हो लेकिन यहां सुनने वाला कौन है यदि सुनने वाले होते तो इसके पूर्व में घटित घटना में ही उक्त दोनों पुलिस कर्मियों को दंडित किया जा चुका होता अब देखना यह है कि उक्त प्रकरण में रेलवे प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी क्या कदम उठाते हैं।

इनका कहना
धर्मेंद्र पांडे ने स्पष्ट रूप से अपने कथन में बताया कि हमने कभी इस तरह के वेंडर नहीं चलाएं हैं और ना ही पूर्व में मेरी कोई शिकायत आई यदि आई हो तो उसे बताएं।

मड़वास रेलवे स्टेशन संचालक
धर्मेंद्र पांडे
ग्राम पोस्ट मड़वास तहसील मझौली जिला सीधी मध्य प्रदेश

Leave a Comment

error: Content is protected !!