Re. No. MP-47–0010301

Sidhi news:नियम विरूद्ध बसों की आवाजाही से जाम की हालत, आमजन को हो रही परेशानी

Sidhi news:नियम विरूद्ध बसों की आवाजाही से जाम की हालत, आमजन को हो रही परेशानी

आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाएं, चौराहों में भी हर वक्त रहती ही जाम की स्थिति

सीधी-शहर में इन दिनों जाम आम हो गया है। दरअसल सोनांचल बस स्टैण्ड में नियम विरूद्ध तरीके से बसों के संचालन से शहर के प्रमुख चौराहों में हर वक्त जाम के हालात बने रहते हैं। इसके चलते आए दिन सड़क दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। एक ओर करोड़ों रूपए खर्च कर जमोड़ी में नवीन बस स्टैण्ड का निर्माण कराया गया, यात्रियों की सुविधा के लिए यहां बसें भी खड़ी होने लगी किन्तु इसके बाद भी सोनांचल बस स्टैण्ड में दिन भर बसों के संचालन के कारण शहर के यातायात व्यवस्था भी पटरी के नीचे जा चुकी है। शहर के प्रमुख चौराहों में कभी-कभी हालात ऐसे बन जाते हैं कि लोगों को अपने घर तक का रास्ता तय करने के लिए लम्बा समय जाम से जूझने में लगाना पड़ता है। कुल मिलाकर त्यौहारों के मौके पर तो स्थिति और बिगड़ जाती है। जिला प्रशासन को चाहिए कि ट्रैफिक व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखे तथा नियम विरूद्ध तरीके से शहर में बसों के संचालन को रोका जाय। जिससे यहां के आमजन को आवागमन में दिक्कतें न आए।
गौरतलब है कि जिला प्रशासन की लचर व्यवस्था के चलते शहर में इन दिनो हर गली मोहल्लो में आमजनो को यात्रा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बात फिर सम्राट चौक से कोतवाली होते हुए मड़रिया पहुॅच मार्ग की हो या फिर ऊॅची हवेली से लालता चौक, गांधी चौक होते हुए अस्पताल चौक पहुॅच मार्ग की हो हर जगह यातायात नियमो को शिथिल करते हुए, जिसका जहॉ मन पड़ता है वहीं अपना वाहन खड़ा कर देता है। बची कुची कसर शहर के कई चिहिंत बाइकर्स पूरी कर देते हैं जो प्रतिदिन बीच बाजार प्रेशर हार्न, तेज रफ्तार का कहर ढा रहे हैं।

पुराने ढर्रे पर बस संचालक
जिला मुख्यालय में बस एसोसिएयन की मांग पर जिला प्रशासन द्वारा आंशिक छूट दी गई थी। जिसके तहत सोनांचल बस स्टैंड में रात्रि कालीन बसों के संचालन की आंशिक छूट प्रदान की गई वहीं टिकरी, कुसमी, मड़वास मार्ग पर चलने वाले बसो के संचालन की बात कही गई थी। लेकिन ज्यादतर बस संचालक आपसी सॉठ-गॉठ कर एक बार फिर दिन हो या रात सोनांचल बस स्टैंड से बसो का संचालन कर रहे हैं। जिसके चलते शहर में लगातार यातायात वाधित हो रहा है एवं आए दिन लोग सडक़ दुर्घटना में चोंटिल हो रहे हैं।


नये बस स्टैण्ड के निर्माण में खर्च हुए करोड़ों रूपए
मिनी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सीधी शहर में डॉ. श्मामा प्रसाद मुखर्जी अंतरराज्यीय बस स्टैंड के लोकापर्ण के लगभग एक वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। उसके बाद भी जिला प्रशासन की लचर व्यवस्था के चलते यहॉ से सभी बसों का सुचारू संचालन प्रांरभ नही हो सका है। जिसके चलते यहॉ दिन के समय भी सन्नाटा पसरा रहता है। वहीं यात्रियों के कमी के चलते यहॉ संचालित होने वाली दुकानो में भी ग्राहको का अभाव बना रहता है। नए बस स्टैंड से अब तक केवल रीवा, सतना मार्ग में जाने वाली बसें ही संचालित हो रही हैं, बाकी अन्य रूटों की बसें नदारत रहती है। इनमें से कुछ बसें जहां सोनांचल बस स्टैंड से संचालित होती दिख रही हैं, वहीं कुछ बसें अभी भी चौराहों से संचालित हो रही हैं। जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि अमिलिया, पटपरा, मऊगंज जाने वाली बसें सम्राट चौक से चल रही हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!