Re. No. MP-47–0010301

Sidhi collecter news: ठंड के कारण सीधी में परिवर्तित हुआ स्कूलों का समय, कलेक्टर ने जारी किया आदेश… 

Sidhi collecter news: ठंड के कारण सीधी में परिवर्तित हुआ स्कूलों का समय, कलेक्टर ने जारी किया आदेश… 

सीधी- सीधी कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा आदेश जारी करते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है और सभी प्राथमिक विद्यालयों को सुबह नौ बजे से संचालित करने के निर्देश दिए है।

कलेक्टर ने जारी आदेश में उल्लेख किया है कि जिले में शीत लहर के प्रभाव से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हुई है व बारिस के कारण तापमान में और अधिक गिरावट की संभावना है।

अत:मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के पत्र कमांक/एफ-44-4/2017/20-2 दिनांक 03.01.2023 के कण्डिका कमांक 1.1 तथा मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पत्र क. 3910/बा.अ.सं.आ./विविध/2023 भोपाल, दिनांक 22.11.2023 के अनुकम में छात्र हित को दृष्टिगत रखते हुए जिला अन्तर्गत प्री-प्रायमरी से कक्षा 5वीं तक संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय/आई.सी.एस.ई./सी.बी.एस.ई. एवं अन्य बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों का संचालन प्रातः 09.00 बजे के पूर्व नहीं किया जायेगा । यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!