Re. No. MP-47–0010301

Sidhi ret news: सीधी में फिर शुरू हुआ रेत का कारोबार, नियमों की अनदेखी करने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटा ठेकेदार…

Sidhi ret news: सीधी में फिर शुरू हुआ रेत का कारोबार, नियमों की अनदेखी करने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटा ठेकेदार…

सीधी-जिले में एक बार फिर नियम कायदों को ताक पर रखकर रेत का व्यापार शुरू हो गया है, जहां शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन व नई रेत नीति का उल्लंघन सरेआम किया जा रहा है और नियमों को धाता बधाकर रेत का व्यापार करने के लिए ठेकेदार द्वारा व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। ताज्जुब तो इस बात का है कि इस पर ना तो प्रशासन कोई कार्यवाही कर रहा है और ना ही संबंधित विभाग, ना जाने किसकी शह पर यह गोरखधंधा फिर से शुरू हो गया है।

गौरतलब है कि रेत के लिए सीधी जिला बेहद बदनाम है फिर चाहे वह सोन नदी से रेत की अवैध निकासी हो या फिर स्वीकृत खदानों में नियमों को तोड़ने की बात दोनों ही बातों को लेकर पूर्व मे सीधी जिला अत्यंत चर्चित रहा है। रेत निकासी और परिवहन को लेकर जिले में ठेकेदारों द्वारा काफी उत्साह देखा जाता है यहां नियम कायदों को दरकिनार कर लगातार नदियों का सीना छलनी किया जा रहा है जो निर्धारित मापदंड अनुबंध के दौरान तय किए जाते हैं उन्हें मैनेज कर दरकिनार कर दिया जाता है।बारिश के मौसम में नदियों में जलभराव की स्थिति के चलते रेत के कारोबार पर रोक लगी हुई थी लेकिन अब स्थिति सामान्य होने पर धीरे धीरे पुनः अपने पुराने ढर्रे पर लौट रही है जिले के कई घाटों में स्वीकृत रेत खदानों में ठेकेदार द्वारा नई रेत नीति का उल्लंघन कर दिनदहाड़े जेसीबी मशीनों से रेत की निकासी की जा रही है। जिन स्वीकृत खदानों में टोटल मैनुअल लोडिंग का प्रावधान निर्धारित किया गया है वहां भी अपने पुराने रवैये के चलते इनके द्वारा लगातार जेसीबी मशीनों से रेत की निकासी व परिवहन किया जा रहा है वाहनों में ओवरलोडिंग की जा रही है जिसमें प्रशासन व संबंधित विभाग की भी मूक सहमति शामिल है। अन्यथा बिना किसी की शह के रेत का ऐसा कारोबार व नियमों की अनदेखी संभव ही नहीं है।

देखना होगा कि जिम्मेदार आला अधिकारी इनकी मनमानी पर रोंक लगा पाते हैं या नही …?

Leave a Comment

error: Content is protected !!